फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खिजरपुरा के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  राज्य स्तरीय खेलों में चिंहित ​खिलड़ियों के साथ सरपंच अनिल कुमार धन्ना व अन्य । व
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय प्राथमिक पाठशाला खिजरपुरा के तीन खिलाड़ी रोहतक में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खेलों में दमखम दिखाएंगे। जिला स्तरीय खेलों में प्रथम स्थान हासिल करने पर उनका चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हुआ है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-11 आयु वर्ग के 20 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय प्राथमिक पाठशाला के तीन खिलाड़ियों ने जिलेभर में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय खेलों में अपनी जगह बनाई है। राज्य स्तरीय खेलों में चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्य शिक्षक सुरजीत कुमार और गांव के सरपंच अनिल कुमार धन्ना ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
गुरुनानक स्कूल में आयोजित हुई शिक्षा विभाग की अंडर-11 खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांश ने 20 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह 20 किलोग्राम भार वर्ग में ही सीमा और महक ने जिलेभर में पहले स्थान के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विद्यालय के मुख्य शिक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि विद्यालय के तीन बच्चों का राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयन हुआ है जिससे पूरे गांव में खुशी की लहर है। गांव में पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों और पीटीआई सुशील कुमार का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सरपंच अनिल कुमार ने कहा कि गांव में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी ताकि हर खिलाड़ी अपनी रुचि के मुताबिक खेल में हिस्सा ले सके। गांव में खेल नर्सरी खोलने के लिए भी प्रस्ताव भेजा जाएगा ताकि खेलों का हब बन रहे हरियाणा में खिलाड़ी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें