फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्रा समेत तीन लोगों से ठगे 1.49 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ठगों ने एक छात्र सहित तीन लोगों के साथ 1.49 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने खुद को शिकायतकर्ता का जानकार बताकर वारदात को अंजाम दिया। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में नितिन शर्मा निवासी सेक्टर-सात ने बताया कि उसके पिता की दूध की डेयरी है। गत माह 22 जून को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसके पिता का दोस्त पुजारी बताया। उसने बताया कि उसने उसके पिता से सामान लिया था और उस सामान के 10 हजार रुपये देने थे। उसने गलती से उसके नंबर पर 25 हजार रुपये भेज दिए। इसलिए वह उसके 15 हजार रुपये वापस कर दे। उसने अपने नंबर से ट्रांजेक्शन की तो उसके नंबर पर एक हजार रुपये से ज्यादा की ट्रांजेक्शन नहीं हो रही थी। फिर उसने एक-एक हजार करके पांच हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

बाद में उसने आरोपी के नंबर पर 10 हजार रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद आरोपी ने उसे बातों में उलझा लिया और उससे अलग-अलग समय पर कुल 72 हजार रुपये ट्रांसफर करवा कर धोखाधड़ी कर ली। इसी तरह पिपली के निकटवर्ती गांव की छात्रा नितिका ने बताया कि इस साल फरवरी में उसके पिता की मृत्यु हो चुकी गई थी। उसके पिता के मोबाइल नंबर पर उसकी माता का बैंक में अकाउंट है। 20 जून को उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। बातचीत करने वाले ने बताया कि उसे उसके पिता के तीन हजार रुपये देने थे। उसके ताऊ ने ही उसका नंबर उसे दिया है और वह उसे तीन हजार रुपये गूगल-पे कर रहा है। कुछ समय बाद उसने दोबारा काॅल करके बताया कि गलती से उसके पास तीन हजार की जगह 30 हजार रुपये गूगल-पे हो गए। इसलिए वह उसके 27 हजार रुपये वापस कर दे। उसने बगैर अकाउंट की जांच किए आरोपी के नंबर पर 27 हजार रुपये गूगल-पे कर दिए। बाद में उसने अकाउंट देखा तो अकाउंट में कोई 30 हजार रुपये नहीं आए थे।


दुकानदार से ठगे 50 हजार
थाना साइबर में दर्ज शिकायत में सतबीर सिंह निवासी निवारसी ने बताया कि उसकी इंद्री जिला करनाल में मनियारी की दुकान है। वीरवार को उसके मोबाइल नंबर उसके चाचा की कॉल आई थी। उसने बताया कि उसके नंबर पर उसका कोई जानकार रुपये भेजेगा। कुछ देर बाद उसके नंबर पर एक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि उसने उसे 20 हजार रुपये भेजे हैं, मगर उसके पास कोई रुपये नहीं आए थे। दोबारा आरोपी ने कॉल कर बताया कि अब उसने 30 हजार रुपये भेजे हैं, लेकिन यह रकम भी उसके पास नहीं आई थी। तब आरोपी ने उसे दोबारा कॉल करके बताया कि उसने उसके मोबाइल पर लिंक भेज दिया है। विश्वास करके उसने लिंक ओपन किया तो उसमें पासवर्ड मांगा गया। आरोपी ने उसे बताया कि पासवर्ड भरने के बाद ही उसके खाते में रुपये आएंगे। जैसे ही उसने पासवर्ड भरा तो उसके खाते से 20 हजार और 30 हजार रुपये कट गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें