फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोरोना के तीन केस सामने आए हैं। वहीं एक को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब एक्टिव केसों की संख्या 48 है, जिनमें से 44 होम आइसोलेट और चार अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया अभी तक लिए गए 746274 सैंपलों में से 718706 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.35 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.63 पर है। अब तक 27102 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 400 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि सोमवार को 63 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 30 और 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 60 जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें