फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी में दो भाइयों समेत तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। साइप्रस भेजने के नाम ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन लोगों को नामजद किया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने शिकायतकर्ता के दस्तावेजों का इस्तेमाल करके दो बैंकों से दो क्रेडिट कार्ड और छह लाख रुपये कर्ज ले लिया। बैंक से शिकायतकर्ता के पास फोन आया तो मामला उजागर हुआ।
थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में प्रिंस शर्मा निवासी बड़ी बस्सी (अंबाला) ने कहा कि बंताराम निवासी पिपली और महाबीर व सोनू निवासी ढांड (कैथल) ने उसे साइप्रस भेजने के लिए पांच लाख रुपये और उससे जरूरी दस्तावेज लिए थे। आरोपियों ने साइप्रस न भेजकर दुबई भेज दिया, जहां उसे एक कंपनी में नौकरी दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दुबई से वापस आ गया और अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल करते हुए उसके पैसे वापस देने से इनकार कर दिया। अचानक एक दिन उसके पास बैंक से फोन आया और उसे पता चला कि आरोपियों ने उसके दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करके उसके नाम से छह लाख रुपये कर्ज लिया हुआ है। उसने अपने स्तर पर पड़ताल की तो आरोपियों ने उसके नाम से दो क्रेडिट कार्ड भी लिए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें