फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ दबोचा गया हत्या का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव हथीरा में हुए डेयरी संचालक पुरुषोत्तम हत्याकांड का एक आरोपी नशीला पदार्थ सप्लायर भी निकला। स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गुप्त सूचना आरोपी सलिंद्र उर्फ काला निवासी गांव किरमिच को चार ग्राम 45 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी सलिंद्र को अदालत के आदेश के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
एचएसएनसीबी के कुरुक्षेत्र प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम सेक्टर सात के पास गश्त कर रही थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि सलिंद्र उर्फ काला स्मैक बेचता हैं। वह कुछ देर बाद सेक्टर सात मार्केट के पास स्मैक बेचने के लिए आएगा। सूचना पर टीम ने सेक्टर सात के पास नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू करदी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चार ग्राम 45 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी सलिंद्र उर्फ काला को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह गांव हथीरा में शराब के ठेके पर मारपीट कर पुरुषोत्तम की हत्या करने के मामले में भी संलिप्त है। इस मामले में थाना केयूके पुलिस तीन आरोपी शराब ठेकेदार पवन, विकास उर्फ काली निवासी किरमिच तथा राजकुमारी निवासी हथीरा को 14 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। आरोपी सलिंद्र उर्फ काला मामले में फरार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें