सीएम सिटी में नशे की तस्करी बढ़ रही है। यहां पर नशा चलन ज्यादा है और स्टोरों पर खुलेआम बिक रहा है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने शहर में मारे छापे में काफी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनको शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
ड्रग्स इंस्पेक्टर डॉ. गुरचरण सिंह ने दवाइयों के सैंपल लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को सिटी थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया। सबसे पहले टीम ने सुभाष गेट निवासी रमेश नागपाल को पकड़ा। आरोपी के घर से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां मिलीं। इसके बाद प्रेम नगर में छापेमारी की गई। यहां से भी आरोपी कमल सिक्का को पकड़ा और इनके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां मिली हैं। सेक्टर-16 से आरोपी को पकड़ा गया। जिलेभर में नशे की तस्करी के बड़े गिरोह पकड़ा है।
शहर में बैठे नशे के सौदागरों को पुलिस ने गुप्त रूप से पकड़ा। आरोपी रमेश नागपाल के पकड़े जाने पर उन्होंने आगे से आगे पत्ते खोलते गए और आरोपी पकड़े गए। आरोपियों के पास फिलहाल लाखों रुपये की दवाइयां बरामद की गई हैं। अलग अलग तीन जगहों पर छापा लगने पर जिलेभर के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया और काफी स्टोर संचालक बंद कर मौके से खिसक गए। बताया जा रहा है कि तीन लाख के करीब नशे की गोलियां बरामद की गई हैं। नशे के कैप्सूल, फोर्ट विन नशे के इंजेक्शन भी मिले हैं। तीन आरोपियों को काबू किया है। उन्होंने कबूला है कि उन्होंने दो नंबर में दिल्ली से नशीली दवाई लेकर बेचते हैं। सिटी थाना प्रभारी मोहनलाल व ड्रग्स इंस्पेक्टर डॉ. गुरचरण सिंह ने न्यू प्रेम नगर में छापेमार कार्रवाई जारी रखी। इससे पहले सेक्टर 16 और सुभाष गेट इलाके में दो जगहों पर की छापेमारी की गई।
अधिकारियों ने कहा कि छापेमार कार्रवाई जारी रहेगा। यहां पर नशे का काफी कारोबार फलफुल रहा है। काफी नशीली दवाईयां मिली है और इनमें से कई दवाइयां प्रतिबंध है। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ड्रग्स इंस्पेक्टर डॉ. गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास नशीली दवाइयां मिली हैं। ड्रग्स एक्ट के तहत केस दर्ज करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।