फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि के पर्यावरण अध्ययन संस्थान की तीन छात्राओं की हुई प्लेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन संस्थान की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया, जहां जयपुर स्थित गौरांग एनवायरमेंटल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने संस्थान द्वारा संचालित एमएससी (पर्यावरण विज्ञान) की तीन छात्राओं नेहा, अंजू भ्यान और रूबल को कंपनी में पर्यावरण अधिकारी के पद पर चयनित किया।
विज्ञापन

छात्राओं की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बधाई दी और भविष्य में इसी तरह कड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान के निदेशक व डीन फैकल्टी आफ लाइफ साइंस प्रो. जितेंद्र शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्लेसमेंट ड्राइव का प्राथमिक उद्देश्य शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटना, छात्रों को आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त बनाना और संस्थान और समाज दोनों की प्रतिष्ठा में महत्वपूर्ण योगदान देना है। उन्होंने दूसरे विद्यार्थियों को भी चयनित विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. संदीप गुप्ता ने संस्थान और कंपनी के बीच संपर्क सूत्र का काम किया। डॉ. हरदीप राय शर्मा, डॉ. भावना और शोधार्थी करुणा ने लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार आयोजित करने में कंपनी की सहायता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें