फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद निवासी दो मरीजों सहित तीन की मौत, 140 नये संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। रोजाना दो से तीन मौत होने लगी है। मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने तीन लोगों की कोरोना से मौत पुष्टि की है। इनमें सरस्वती कॉलोनी निवासी अशोक कुमार भी शामिल है, जिनकी नये बस स्टैंड के निकट निजी अस्पताल में मौत हुई थी। वहीं शाहाबाद की विजय कॉलोनी से 41 वर्षीय व 70 वर्षीय दो मरीजों की मौत हुई है। कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार तीनों मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमित 140 मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 80 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 140 नए केस सामने आए है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 1493 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अभी तक लिए गए 47680 में से 42441 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 712 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है और 33 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। जिले में अब तक 2709 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 1493 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 1493 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 53 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1163 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें