फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाधित रहेगी बिजली

Wed, 02 Jul 2014 11:11 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। क्षेत्र में बिजली की निर्विरोध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बाबैन पावर हाउस नया 25/31 एमवीए का बिजली ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस कारण बाबैन क्षेत्र के गांवों में चार जुलाई से लेकर छह जुलाई तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस ट्रांसफार्मर के लगने से बाबैन पावर हाउस की क्षमता बढ़कर डेढ़ गुणा हो जाएगी, जिससे सही वोल्टेज की बिजली आपूर्ति करने में लाभ मिलेगा। यह जानकारी देते हुए उपमंडल अधिकारी उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम बाबैन राजेंद्र मलिक ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य छह जुलाई तक पूरा कर लिया जाने की संभावना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान क्षेत्र के गांवों में कृषि और गैर कृषि फिडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे इस दौरान अपना सहयोग बिजली विभाग को दें, जिससे कि बिजली समस्या का बेहतर और स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें