फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि में तीन दिवसीय साहित्यिक एवं ललित कला कार्यशाला संपन्न

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते मुख्याति​थि सहित अन्य ​शिक्षक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक एवं ललित कला कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए व सभी विशेषज्ञों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं न केवल विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति को सशक्त बनाती हैं बल्कि उनमें सांस्कृतिक संवेदनशीलता, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास करते रहने और कला एवं साहित्य को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी ने कहा कि साहित्य और कला समाज की संवेदनाओं को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। विद्यार्थियों को अपने रचनात्मक कौशल को विकसित करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी। युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने शिक्षक-प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विभाग आगे भी इस तरह के आयोजन करता रहेगा, ताकि छात्र-छात्राएं प्रतिभा को और अधिक विकसित कर सकें। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में 34 कॉलेजों एवं संस्थानों के 417 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं युवाओं में रचनात्मक सोच की भावना को प्रबल करती हैं। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें भविष्य में कला और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया।

कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते मुख्यातिथि सहित अन्य शिक्षक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें