लाडवा। शिवाला रामकुंडी में झूले लगाने का कार्य शुरू करते कामगार। विज्ञप्ति
लाडवा। शिवाला रामकुंडी लाडवा में रोटरी, रोट्रेक्ट व इनरव्हील क्लब की ओर से 10 से 12 अक्तूबर तक तीन दिवसीय दिवाली मेला आयोजित किया जाएगा। रोटरी क्लब के प्रधान संजीव जिंदल ने बताया कि हर साल तीनों क्लबों की ओर से दिवाली मेला एक दिन के लिए लगाया जाता था लेकिन इस बार इसे तीन दिवसीय रूप में आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियां तीनों क्लबों के संयुक्त प्रयासों से शुरू कर दी गई हैं। इस बार के मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष झूले, गेम और सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं। डांडिया नाइट, फैशन शो और बच्चों की ओर से प्रस्तुत डांस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। खाने-पीने के लिए देशभर के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जो बाहर से आने वाले विक्रेताओं की ओर से सजाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को इस बार मेले में नए-नए उत्पादों, आकर्षक सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अनुभव मिलेगा। क्लब के सदस्यों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है जबकि शिवाला रामकुंडी में झूले लगाने का कार्य बुधवार से शुरू हो गया है।
लाडवा। शिवाला रामकुंडी में झूले लगाने का कार्य शुरू करते कामगार। विज्ञप्ति