फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मिर्जापुर में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट तीन कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिर्जापुर में तीन से पांच जुलाई तक तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग लेंगी और विजेता टीम को 31 हजार रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले छह-छह ओवर के होंगे। आयोजकों ने बताया कि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 2100-2100 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को 2100 रुपये तथा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 1100-1100 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 1800 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें