फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक साल से खस्ताहाल है नलवी-रायमाजरा-नयी बस्ती की सड़क

विज्ञापन
शाहाबाद। खस्ताहाल सड़क को लेकर रोष व्यक्त करते ग्रामीण व किसान। स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। क्षेत्र के नलवी, रायमाजरा और नई बस्ती को जोड़ने वाली सड़क पिछले एक वर्ष से बदहाल है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जनवरी 2026 में परत उखाड़ने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी। कहा, एक सप्ताह में काम शुरू न होने पर शाहाबाद–नलवी मार्ग पर जाम लगाया जाएगा। नई बस्ती सरपंच राममूर्ति और अधिवक्ता बालकर सिंह ने बताया कि सड़क जुलाई 2025 की बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परत उखड़ी होने से पैदल चलना मुश्किल है। बरसात में हालात और बिगड़ने की आशंका है। उन्होंने सांसद नवीन जिंदल और अध्यक्ष सुभाष कलसाना से हस्तक्षेप की मांग की। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अमन कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह से सड़क निर्माण शुरू करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें