कोरोना की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Kurukshetra
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए तीन मरीजों ने वीरवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि कुरुक्षेत्र में 125 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब तक 4986 तक पहुंच चुका है। इनमें से 3551 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 85 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि की है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1350 एक्टिव केस हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 113 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 125 नए केस सामने आए हैं और 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो गई है। अभी तक लिए गए 73 हजार 783 में से 68 हजार 385 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। बताया कि जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है।