फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित तीन मरीजों ने आज फिर तोड़ा दम, 51 नये मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आज फिर तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में बेकाबू होते जा रहे कोरोना वायरस से अब तक 81 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4589 पॉजिटिव केस तक पहुंच चुका है। इनमें से 2990 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी तक 78 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु की पुष्टि कर रहा है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1521 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 212 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 51 नए केस सामने आए हैं और 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो गई है। बताया कि अभी तक लिए गए 66 हजार 995 में से 62 हजार 11 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें