फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में दंपती समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वर्क परमिट पर युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुलखन मसीह उर्फ अजय सैनी व उसकी पत्नी नीरज सैनी उर्फ नीरू हाल निवासी घरौंडा जिला करनाल व गुरजिंद्र सिंह उर्फ जसप्रीत निवासी सैहदपुर जिला गुरदासपुर पंजाब ने शिकायतकर्ता को ऑस्ट्रेलिया की बजाय दूसरे देशों में घुमाता रहा।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में अंकुश सैनी निवासी अजरानी ने बताया था कि गत वर्ष दो अप्रैल को नीरज सैनी व जसप्रीत ने उसकी वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए फाइल लगाई थी। उन्होंने सात अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया का वर्क परमिट देकर 25 लाख रुपये लिए थे। बाद में उसे आरोपियों ने थाईलैंड की टिकट देकर दो दिन के बाद ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था, मगर आरोपियों ने उसे एक महीने तक वहीं रोक कर रखा था। बाद में उसे वियतनाम और मोरक्को घुमाते रहे, मगर ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सुलखन मसीह, नीरज सैनी व गुरजिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश आरोपी सुलखन मसीह व उसकी पत्नी को कारागार भेजकर गुरजिंद्र सिंह को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें