फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल पड़ रही भारी, 1500 से ज्यादा रजिस्ट्रियां अटकीं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते तहसील कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कंप्यूटर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही, जिसके चलते कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की तो मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का भी ऐलान किया। हड़ताल से जहां प्रदेश सरकार को भी अब तक पांच करोड़ से ज्यादा का फटका लग चुका है वहीं 1500 से ज्यादा रजिस्ट्रियां अटक चुकी हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा है तो वहीं प्रॉपर्टी लेन-देन का कारोबार भी ठप हो गया है। तहसील में काम कराने पहुंच रहे लोग बैरंग लौटने को मजबूर रहे। हड़ताल कब खत्म होगी, यह जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है।
विज्ञापन

जिले के कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर रजिस्ट्रियां, इंतकाल, जमाबंदी और आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आर सी, लाइसेंस आदि पर पड़ रहा है। ये दस्तावेज न बनने से सैकड़ों लोग रोजाना भटकने को मजबूर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब तक 1500 से ज्यादा रजिस्ट्रियां, 1400 इंतकाल और चार हजार के करीब जमाबंदी के काम अटक गए है। उधर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान प्रमोद कुमार नागपाल का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें