कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गौरव व गुरमीत वासी जन्धेडी व नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी में अभिषेक वासी मालिकपुर थाना सढौरा जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन, चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की ।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने बताया कि 28 फरवरी को एंटी नारकोटिक सेल के उप निरीक्षक सुरजीत सिह, पवन कुमार, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, नरेश कुमार, सिपाही कृष्ण कुमार व गाड़ी चालक हवलदार मंदीप सिंह की टीम अपराध तलाश के संबंध में बाबैन शाहाबाद रोड ईशरहेडी मोड़ पर मौजूद थी । पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि गौरव व गुरमीत सिंह हेरोइन, चिट्टा बेचने का काम करते हैं। वह कार से यह नशीला पदार्थ लेकर अपने गांव जाएंगे। पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया। तलाशी लेने पर गौरव से 30 ग्राम व गुरमीत से 20 ग्राम हेरोइन, चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान पर नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी अभिषेक को भी गिरफ्तार कर लिया। संवाद