फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाज मंडी में गोली चलाने के तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नई अनाज मंडी में सोमवार देर शाम युवकों के बीच हुए झगड़े में गोली चलाने के मामले में पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-एक ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोली चलाने वाले नाबालिग सहित शहर वासी पवित्र व साहिल शामिल हैं। नाबालिग काे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम नई अनाज मंडी में कुछ युवकों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की पीठ में गोली लगी थी। घायल युवक प्रिंस को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल युवक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें