फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैंक खाते बेचने-खरीदने के तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल के लिए बैंक खाते बेचने और खरीदने के गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में छलोंदी गांव का अजय कुमार, अभिषेक व सौदागरण मोहल्ला का सागर उर्फ गोलू हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार विभिन्न राज्यों से प्राप्त शिकायतों पर जांच शुरू हुई तो आरोपी अजय कुमार को सबसे पहले गिरफ्तार करके पूछताछ की। इसमें खुलासा हुआ कि उसने आर्थिक तंगी के कारण अपने बैंक खाते को साइबर अपराधियों को अपने व दूसरों को खाते उन्हें बेच दिए।
उसने गांव के अभिषेक से संपर्क किया, जिसने यूको बैंक में खाता खुलवाया और पासबुक, एटीएम कार्ड और संबंधित मोबाइल सिम अजय को सौंप दिया। बदले में अजय को मात्र पांच हजार रुपये दिए गए। जांच में पाया गया कि इन खातों में अलग-अलग राज्यों से साइबर फ्रॉड की राशि ट्रांसफर हुई थी।
विज्ञापन

आरोपियों के खातों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 24 शिकायत दर्ज : जांच के दौरान साइबर थाना टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने कुल 10 से 15 बैंक खाते अवैध रूप से बेचे हैं। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई से साइबर फ्रॉड में म्यूल अकाउंट्स (मध्यस्थ खातों) की भूमिका को उजागर किया है, जो ठगी की राशि को आगे ट्रांसफर करने में इस्तेमाल होते हैं। जांच जारी है और आगे के सह-आरोपियों और ठगी की पूरी राशि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें