फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल व करनाल में गन प्वाइंट पर हुई एक दर्जन लूट की वारदातों का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल और करनाल में गन प्वाइंट पर करीब एक दर्जन लूट की वारदातों में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात के लिए इन आरोपियों को असला सप्लाई करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने कैथल से काबू किया, जिसे अदालत में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपियों को आज अदालत में पेश कर अन्य वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मामले को लेकर उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र तोमर ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जिले में गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंपों से लूट की वारदात बढ़ गई थी, जिनको देखते हुए अपराध शाखा-1 और 2 की संयुक्त टीम बनाकर अपराधियों को धरपकड़ करने की जिम्मेदारी दी थी। अपराध शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार, हवलदार अरविंद कुमार, नरेश कुमार, राजेश कुमार, सिपाही संजीव कुमार और चालक हवलदार देवेंद्र सिंह की टीम पिपली स्थित ताऊदेवी लाल पार्क पर तैनात थी। उसी समय पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी भी इस समय पंजाब नंबर की एक ऑल्टो कार में पार्क के पास खड़े हैं। मौके पर पुलिस की टीम ने उन्हें काबू करके उनका नाम व पता पूूछा तो उन्होंने अपना नाम अक्षय पुत्र रंधीर सिंह अर्जुन नगर कैथल, गुरप्रीत सिंह पुत्र साहब सिंह वासी गुल्लरपुर रोड निसिंग व बादल पुत्र हरदीप सिंह वासी बुड्डा कॉलोनी निसिंग बताया।
पूछताछ के दौरान उक्त आरोपियों ने स्वीकार किया की उन्होंने गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंपों आदि पर करीब एक दर्जन लूट की वारदातों को अंजाम दिया हुआ है। उन तीनों ने इंडियन आयल पेट्रोल पंप जीटी रोड पीपली से 15 हजार रुपये लूटे। इसके साथ-साथ अक्षय, बादल और उसके एक अन्य साथी के साथ मिलकर पेट्रोल पंप भोरसैदा से 20 हजार रुपये लूटे व बस स्टैंड झांसा पेट्रोल पंप से एक मोटरसाइकिल चोरी की। पूछताछ में अक्षय कुमार ने गांव हिंगा खेड़ी के गुरुद्वारा से दानपात्र चोरी करने की वारदात भी स्वीकार की। आरोपी अक्षय ने गांव उदारसी के मंदिर से दान पात्र चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था। वहीं आरोपी अक्षय, बादल ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गांव काछवा जिला करनाल से पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली मारकर उससे पैसे और मोबाइल छीन लिए थे।
विज्ञापन

अक्षय ने ही कैथल रोड अंबाला शहर से अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर एक बैटरियों की दुकान का शटर तोड़कर उसमें से 24 बैटरियां चोरी की थी। एक अन्य मामले में आरोपी अक्षय ने अपने दो अन्य साथियों के साथ गांव रसीना जिला कैथल से दुकान का शटर तोड़कर 22 बैटरियां चोरी की थी। अक्षय की वारदात की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती, उसने गांव निसिंग से एक मोटरसाइकिल चोरी की और इतना ही नहीं आरोपी अक्षय ने खुराना रोड कैथल से पंजाब नंबर की एक आल्टो कार चोरी करने की वारदात भी स्वीकार की। इसके अतिरिक्त पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने विशालवासी इशाक व अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव काछवा से गन प्वाइंट पर एक डिजायर कार छिनना स्वीकार किया है।
बता दें कि आरोपी विशाल पुत्र महावीर वासी इशाक को अपराध शाखा-1 की टीम ने दो देसी कट्टे व तीन जिंदा कारतूसों सहित काबू करके गिरफ्तार किया था, जिसने गिरफ्तारी के दौरान स्वीकार किया की यह हथियार वह बलजीत सिंह पुत्र सतपाल वासी दुबल जिला कैथल से खरीदकर लाया था, जिसको भी पुलिस ने उसके घर से काबू कर लिया। आरोपी बलजीत ने पूछताछ पर बताया की जिस हथियार से अक्षय कुमार ने अपने अन्यसाथियों से मिलकर वारदातों का अंजाम दिया था। वह असला भी बलजीत सिंह से खरीद कर लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें