फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से मोबाइल छीनने के तीन आरोपी काबू, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीना पहले चाची के साथ पैदल जा ही युवती से मोबाइल छीनने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ साहिल वासी मटरवा खेड़ी, विशाल उर्फ शालू व प्रिंस बावा वासी फतेहपुर पूंडरी (कैथल) से वारदात में इस्तेमाल बाइक व छीना हुआ मोबाइल बरामद करके आरोपियों केे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि आंचल वासी खतरान मोहल्ला ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में बताया 28 मार्च को वह अपनी चाची के साथ फोन पर बात करते हुए पैदल जा रही थी। इस दौरान पीछे से एक बाइक पर आए तीन युवकों में से बीच में बैठे युवक ने उससे मोबाइल छीन लिया और पुराने बस स्टैंड की तरफ भाग गए थे। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में केस दर्ज कर लिया और सीआईए-2 को जांच सौंपी गई। जांच के बाद टीम ने गुप्त सूचना पर नरकातारी की तरफ जाने वाले रास्ते से कृष्ण, विशाल व प्रिंस को काबू करके पूछताछ की। आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने चुने गए मोबाइल से सिम व मेमोरी कार्ड को निकालकर तोड़ दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करके तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें