फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सोशल मीडिया पर दी गोली मरवाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव जखवाला में सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति को गोली मरवाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने पता लगाया कि गांव के ही एक युवक ने अपनी मां की आईडी का इस्तेमाल करके धमकी दी है।
विज्ञापन

सुखवीर सिंह वासी जखवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसके स्वीकार करने के बाद कई दिनों तक चैट चलती रही। इस दौरान उस चैट पर महिला ने उसे कुरुक्षेत्र व पिहोवा मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं गया। इस पर महिला ने उसे गोली से मरवाने की धमकी दी । पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज करके साइबर सेल से आईडी की जानकारी निकलवाई। यह अकाउंट गांव के ही अनिकेत उर्फ शैंटी द्वारा चलाया जा रहा है। उसने अपनी मां की आईडी का इस्तेमाल करके धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें