फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का गल्ला तोड़कर हजारों की चोरी, मूर्तियों भी की खंडित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने मंदिर का गल्ला तोड़कर हजारों रुपये चुरा लिए। इतना ही नहीं जाते हुए ये लोग मूर्तियों को भी खंडित कर गए। इससे श्रद्धालुओं में गहरा रोष है। श्रद्धालु विनोद शर्मा, चानन दास, छवि, प्रीति शर्मा, सुनीता व सोनिया ने बताया कि सिंचाई विभाग के कार्यालय के निकट प्राचीन मंदिर स्थित है, जिसमें श्रद्धालु हर रोज पूजा पाठ के लिए आते हैं। नवरात्रों में भी यहां विशेष तौर पर पूजा की जा रही थी। बीती रात चोरों ने मंदिर में घुसकर गल्ला तोड़कर पैसे चुरा लिए और मूर्तियों को खंडित कर दिया। इतना ही नहीं चोरों ने शिवलिंग पर लगे नाग देवता को भी तोड़ डाला। घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने यहीं बैठकर ढाबे से पैक किया हुआ खाना खाया। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे तो वहां सामान बिखरा मिला और मूर्तियां क्षत विक्षत हालत में इधर उधर पड़ी हुई थी। मंदिर सेवकों के मुताबिक गले में लगभग तीन हजार की नकदी का चढ़ावा था, जिसे चोर ले उड़े। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए चोरों का सुराग लगाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें