फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए पैसे नहीं देने पर युवक के साथ मारपीट, दुकान के बाहर खड़ी बुलेट को किया आग के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के लिए पैसे न देने पर आरोपी ने युवक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यही नहीं नशेड़ी ने युवक की बुलेट को आग लगाकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार आरोपी युवक नशे का आदी है और उसकी जान को खतरा है। आरोपी युवक उसे अस्पताल में भी जान से मारने की धमकी देकर गया। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में गोल्डी पुत्र नाथीराम वासी वार्ड नंबर 8 बपदा रोड लाडवा ने बताया कि वह तथा उसका पिता बपदा रोड लाडवा पर अलमारी कूलर बनाने का काम करते हैं। उसे व उसके पिता को अपने पैतृक गांव बदरपुर ब्याना में मंदिर शिलान्यास के लिए जाना था। रविवार सुबह वह बुलेट बाइक पर बड़ाचपुर चौक लाडवा पर सेव कराने के लिए गया था। वह अपनी बाइक को बाहर खड़ी कर अंदर दुकान में चला गया। वह दुकान के अंदर बैठ कर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच रमन पुत्र जीतराम निवासी वार्ड नंबर 12 शिव कॉलोनी नजदीक गुरुद्वारा लाडवा आया, जो नशा आदि। रमन उससे पांच सौ रुपये उधार मांगने लगा। उसके मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जेब में रखा आधार कार्ड व 17- 18 सौ रुपये की नकदी निकाल ली और तेजधार हथियार निकाल कर उस पर हमला कर दिया। हेयरड्रेसर व अन्य ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़वाया, लेकिन जाते हुए आरोपी ने उसकी बुलेट में आग लगा दी। गोल्डी ने बताया कि वह अपने पिता के दोस्त की बुलेट मांग कर लेकर आया था और उसे मंदिर शिलान्यास के लिए अपने पैतृक गांव बदरपुर जाना था। उसने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन व अन्य उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा लेकर आए, लेकिन आरोपी ने उसका वहां पर भी पीछा नहीं छोड़ा और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें