फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 31 को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव करेंगे हजारों अतिथि अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नियमितीकरण फैसले के खिलाफ सरकार की अपील से नाराज अतिथि अध्यापकों ने 31 जुलाई को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के घेराव का एलान किया है। हजारों अध्यापक इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। लघु सचिवालय में 23 जून से अतिथि अध्यापकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। सुरेंद्र पाल ने बताया कि हाईकोर्ट ने 29 अप्रैल और 27 मई को अतिथि अध्यापकों को 28 मई 2014 से नियमित करने का आदेश दिया था। अदालत ने छह फीसदी ब्याज, एरियर, पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ देने के निर्देश दिए थे। तीन माह बाद भी शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू नहीं की। इसके विपरीत, 27 जुलाई को सरकार ने फैसले के खिलाफ डबल बेंच में अपील की। इससे अध्यापकों में रोष है। धरने में राजकुमार कालीरमन, विनोद सैनी, संदीप कुमार, रामनाथ सिंह सहित अन्य अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें