फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत होगा व्यापक पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वन विभाग आज राजकीय बहुतकनीकी संस्थान उमरी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित करेगा। एचएसएएमबी के अध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट मुख्य अतिथि होंगे। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना और लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना है। वन विभाग ने जिले में पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी, अध्यक्ष सुभाष कलसाना, गुरनाम सैनी, रविंद्र सांगवान, उपाध्यक्षा धूमन सिंह किरमच और अध्यक्ष कंवलजीत कौर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और ग्राम पंचायतें भी इस अभियान से जुड़कर पौधे लगा रही हैं। जिला प्रशासन, वन विभाग, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, विद्यार्थी तथा आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। अतिथि पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें