फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हजारों नागरिक एक साथ करेंगे श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हजारों नागरिक एक साथ श्रमदान करेंगे। यह स्वच्छता अभियान 27 नवंबर को चलाया जाएगा और इसके लिए थानेसर शहर को 18 सेक्टरों में बांटा गया है। इस स्वच्छता अभियान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उपायुक्त नेहा सिंह सोमवार ने देर सांय लघु सचिवालय में स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए व फीड बैक रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार धर्मक्षेत्र को गीता महोत्सव से पहले स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए थानेसर शहर को 18 सेक्टरों में विभाजित किया और इन सेक्टरों को स्वच्छ बनाने पर विस्तार से मंथन किया। उन्होंने कहा कि इन सभी 18 सेक्टरों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इस स्वच्छता अभियान में गांव के सरपंच और इस्कॉन को भी इस स्वच्छता अभियान में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें