फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: असलहा मुहैया कराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत माह अनाज मंडी में आढ़त की दुकान पर फायरिंग का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी निखिल निवासी नन्हेड़ा जिला सहारनपुर ने आरोपियों को असलहा उपलब्ध कराया था। थाना सदर में 28 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में आढ़ती आजाद सिंह निवासी उमरी ने बताया था कि उसकी अनाज मंडी पिपली में आढ़त की दुकान है। 28 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी दुकान के बाहर से फायरिंग करने की कोशिश की थी मगर उनका असलहा जाम हो गया था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो करते हुए आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत से आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें