फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आईटीआई उमरी के छात्रों के लिए शुरू की तीसरी बस

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बस में चढ़ते छात्र। संवाद - फोटो : खैराबाद-मछरेहटा चौराहा के पास पलटा पड़ा ट्रक।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आईटीआई उमरी में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए रोडवेज विभाग ने एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। बढ़ती भीड़ और विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए विभाग ने रूट पर एक और बस शुरू कर दी है। अब तीन बसें इस रूट पर छात्रों को लाने और ले जाने का काम करेंगी जिनमें दो बसें लड़कों के लिए और एक बस विशेष रूप से लड़कियों के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन

यह व्यवस्था नए बस स्टैंड परिसर से प्रतिदिन सुबह आईटीआई उमरी के लिए शुरू होती है और दोपहर बाद छुट्टी के समय छात्रों को लेकर दोबारा बस स्टैंड तक पहुंचाती है।
छात्रों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है और कहा कि बसों की संख्या बढ़ने से उनकी यात्रा अब और भी सुचारू और सुरक्षित हो गई है। विशेषकर लड़कियों ने अलग बस की सुविधा को सराहते हुए कहा कि इससे उन्हें यात्रा में अधिक सुविधा और आत्मविश्वास महसूस होता है।
विज्ञापन

ड्यूटी इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि रूट पर रोजाना बड़ी संख्या में छात्र आवाजाही करते हैं। खासतौर पर लड़कियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने स्पेशल बस की व्यवस्था की है।
यह कदम छात्रों की बढ़ती संख्या के अनुरूप उठाया गया है ताकि किसी भी छात्र को आने-जाने में परेशानी न हो और सभी समय पर संस्थान पहुंच सकें। रोडवेज विभाग ने तीसरी बस शुरू कर छात्र और छात्राओं के लिए विशेष सुविधा की है।

कुरुक्षेत्र। बस में चढ़ते छात्र। संवाद- फोटो : खैराबाद-मछरेहटा चौराहा के पास पलटा पड़ा ट्रक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें