फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम की तस्करी करने का तीसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चार दिन पहले बाइक समेत 125 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अफीम की तस्करी करने के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस शंकर दयाल निवासी सराय सुखी समेत तीन तस्करों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि 20 जनवरी को उनकी टीम वशिष्ठ कॉलोनी के नजदीक रेलवे पुल के नीचे गश्त कर रही थी। टीम ने गुप्त सूचना पर अग्रसेन चौक के नजदीक सड़क की साइड में बाइक पर बैठे तरुण परुथी उर्फ तन्नु निवासी वशिष्ठ कॉलोनी को काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 125 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। आगामी जांच में उसकी निशानदेही पर नशीला पदार्थ सप्लाई करने के दो आरोपी कर्मजीत सिंह निवासी हंसाला व मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू निवासी सलपानी को गिरफ्तार किया था। अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया था। मामले में आगामी जांच के दौरान पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के तीसरे आरोपी शंकर दयाल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से तस्कर को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें