संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पांच महीने पहले ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस बसंत कुमार निवासी रादौर जिला यमुनानगर समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है।
थाना केयूके में 30 जून को दर्ज शिकायत में शुभम चौहान निवासी अमीन ने बताया था कि आरोपी गुरी ने उसे 36 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए इकरारनामा किया था। उसकी बातों में आकर उसने 23 फरवरी को उसने 36 लाख रुपये आढ़ती के पास बतौर जमानत रख दिए थे। उसके बाद आरोपी ने उसे बताया था कि अभी वह उसे विदेश नहीं भेज पाएगा, मगर चार मार्च को आरोपी ने उसे अचानक दिल्ली बुलाकर ऑस्ट्रेलिया का वीजा व टिकट दी थी। विश्वास होने पर आरोपी आढ़ती के पास रखे 35 लाख रुपये ले गए थे। आरोपी ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने का कहकर मुंबई भेज दिया था।
आरोपी ने आश्वासन दिया था कि यहां से उसे ऑस्ट्रेलिया का वीजा और टिकट मिलेगी, मगर आरोपी ने उसे ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा ने करते हुए 13 जुलाई को आरोपी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 1.40 लाख रुपये, थार गाड़ी तथा मोबाइल बरामद किया था। आगामी कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त को दूसरे आरोपी असीम निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ को प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी बसंत कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था।