फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जानलेवा हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। गत माह युवक पर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस हिमांशु उर्फ गांधी निवासी शाहाबाद समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना शाहाबाद में 20 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में निखिल निवासी शाहाबाद ने बताया था कि वह एक दिन पहले शहर के निजी अस्पताल के पास से गुजर रहा था। उसी समय कृष्ण, गोरा व अन्य ने रास्ता रोककर उस पर तेजधार हथियार तलवार व डंडों से हमला कर जख्मी दिया था। आरोपी उसे मरा हुआ मानकर छोड़कर चले गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी कृष्ण और गोरा को गिरफ्तार किया था। आगामी जांच में पुलिस ने तीसरे आरोपी हिमांशु को काबू किया। संवाद
विज्ञापन



मारपीट करने का तीसरा आरोपी हत्थे चढ़ा
शाहाबाद। डीजे बजाने वाले युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस मुन्ना निवासी शाहाबाद समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। पुलिस में 14 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में मंगत निवासी सत्या नगर ने बताया था कि उसने 13 अक्तूबर को जलेबी पुल की झुग्गी बस्ती में डीजे लगाया हुआ था। शादी के बाद घर लौटते समय मारकंडा पुल के पास तीन-चार युवकों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने 19 अक्तूबर को आरोपी सोनू व दर्शन सिंह को गिरफ्तार किया था। आगामी जांच करते हुए तीसरे आरोपी मुन्ना को काबू किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें