फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले घराडसी गांव में हमला कर व्यक्ति को जख्मी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस जयपाल निवासी घराडसी समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना केयूके में 12 मार्च को दर्ज शिकायत में संजीव कुमार निवासी घराडसी ने बताया था कि सुबह करीब नौ बजे उसके पिता ओम प्रकाश अपने खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही अजय, प्रदीप, आशु, जयपाल व राजेंद्र ने गंडासी, सरिया, लोहे की रॉड, खोंचे से उस पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। आरोपी उसके पिता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने 10 अप्रैल को दोनों भाई आशु व प्रदीप को गिरफ्तार किया था। आगामी जांच करते हुए पुलिस ने तीसरे आरोपी जयपाल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन



शराब व बीयर के साथ आरोपी पकड़ा
शाहाबाद। पुलिस ने शराब तस्करी करने के एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी हितेश कुमार निवासी शाहाबाद के कब्जे से 24 बोतल बीयर व 12 बोतल ठेका शराब अंग्रेजी बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शाहाबाद पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर मोहनपुर फाटक के पास से शराब तस्करी के आरोप में हितेश कुमार को स्कूटी सहित काबू किया। आरोपी से अलग-अलग मार्का की 24 बोतल बीयर व 12 बोतल ठेका शराब अंग्रेजी बरामद हुई। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें