तीन महीने पहले नाबालिग को अगवा करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि 28 मई को थाना इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा था कि गुरमीत, रामपाल वासी लोटनी, साहिल वासी बारना ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी को 27 मई की रात अगवा कर लिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए 6 जून को आरोपी रामपाल व गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंपा था। शुक्रवार को पुलिस ने तीसरे आरोपी अजय को गिरफ्तार किया है।