फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियन सुरेंद्र ने एसपी हिमांशु गर्ग से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपियन सुरेंद्र कुमार ने वीरवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग से मुलाकात की। एसपी गर्ग ने पुष्प गुच्छ देकर सुरेंद्र को सम्मानित किया। गर्ग ने कहा कि 41 साल के बाद देश को हॉकी में कांस्य पदक मिला है। यह देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और देश के लिए यह गौरव का विषय है। इस उपलब्धि में कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र का अहम योगदान रहा है। इस खिलाड़ी से युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। युवाओं का खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और युवा पीढ़ी अधिक उत्साह से अभ्यास करेगी। एसपी ने कहा कि सुरेंद्र ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाई है। इस दौरान सुरेंद्र ने अपने हॉकी सफर की विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर नवनीत सिंह, अनिल सोनी, जगदेव सिंह, राजपाल, कर्मबीर सिंह, अशोक कुमार, रामकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें