फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गोली मारकर युवक को जख्मी करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। सवा महीने पहले रंजिशन युवक को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप उर्फ लोटा निवासी बुहावी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने संदीप सहित तीन मुख्य आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में नरेंद्र सिंह निवासी मडोखरा ने बताया था कि 11 दिसंबर को वह अपने भाई जितेंद्र सिंह के साथ अपनी कार में शाहाबाद आया था। उसने शाहाबाद कोर्ट में जाने के लिए लवकेश उर्फ मोंटी को भी देवी मंदिर के पास बुलाया था। कुछ समय बाद मोंटी व अमन बाइक पर उनके पास आ गए थे। यहां से उसका भाई जितेंद्र सिंह बाइक पर अमन के साथ कोर्ट की तरफ जा रहे थे। वह भी मोंटी के साथ कार में उनके पीछे चल रहा था। जैसे ही वह लोग अस्पताल के नजदीक पहुंचे तो सिकंदर और चिराग बगैर नंबर की बाइक पर आए और उसके भाई जितेंद्र को जान से मारने के लिए तीन फायर किए। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए थे। जितेंद्र के पेट में गोली लगने से उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल शाहाबाद दाखिल कराया था पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए 24 दिसंबर को आरोपी सिकंदर और चिराग को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चोरीशुदा बाइक, एक देसी पिस्टल, देसी कट्टा और आठ कारतूस बरामद कर कारागार भेज दिया था। आगामी जांच करते हुए सीआईए-दो ने तीसरे आरोपी संदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तारी के बाद दोबारा कारागार भेज दिया है।

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेवा सिमरन सोसाइटी गुरूद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार द्वारा आय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें