फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सो रहे परिवार के लोगों को कमरों में बंद कर घर से लाखों ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। बचकी गांव के डेरा नत्था सिंह से चोरों ने घर में रात को सो रहे परिवारजनों को कमरों में बंद कर लाखों के जेवर व नकदी चुरा ली। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डेरा नत्था सिंह वासी लवप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह परिवार के अलग-अलग कमरों में साथ सोया हुआ था। उसके बगल के कमरे में सोई उसकी माता जसविंद्र कौर रात के करीब एक बजे उठी तो उन्होंने बाहर आने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की। लेकिन दरवाजा बाहर से बंद मिला। उसकी माता ने उसको फोन कर सूचना दी। जब उसने भी कमरे से बाहर आने का प्रयास किया तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उसने किसी तरह बाहर आकर दरवाजे खोले।
विज्ञापन

उसने देखा कि कमरों के बीच में बने स्टोर में रखी अलमारी खुली हुई थी। सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने शोर मचाकर अपने परिजनों को उठाया। उन्होंने देखा कि चोर अलमारी में रखे 40 हजार रुपये की नकदी, करीब 37 तोले सोने व डायमंड के जेवर, 11 तोले चांदी के जेवर चुराकर ले गए है। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। उसमें चोरी की सारी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें