इस्माईलाबाद। दुनिया माजरा गांव में पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि दुनिया माजरा में एक व्यक्ति अपने मकान में नाजायज शराब निकाल कर बेचने का काम करता है। इस समय वह शराब निकालने की तैयारी में लगा है।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मकान में दबिश दी तो वहां मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम कुलवंत सिंह निवासी दुनिया माजरा बताया। दबिश के दौरान पुलिस को वहां मकान में बने पशुओं के बरामदे में दो ड्रम मिले। उसमें भारी मात्रा में लाहन भरा हुआ था। जांच करने पर ड्रमों में 230 लीटर लाहन बरामद हुआ। पुलिस ने लाहन को अपने कब्जे में लेकर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।