फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चोर दिन दहाड़े जेनरेटर का सामान, बैटरी, मोटर व अन्य सामान ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बेखौफ चोर कभी रात को तो कभी दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं जबकि पुलिस चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। आए दिन चोरों का हौसला बढ़ता जा रहा है, जिससे शहर वासियों में दहशत का माहौल बन गया है। अब शहरवासी घर को खाली छोड़ किसी शादी समारोह व अन्य समारोह में जाने से कतरा रहे है। चोरों ने दिन दहाड़े शहर में स्थित संतोष फार्म को अपना निशाना बनाया और फॉर्म से जनरेटर का सामान, बैटरी, मोटर व बाथरूम की टोंटियां तक उखाड़ कर ले गए हैं।
विज्ञापन


राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ठसका रोड पर संतोष फार्म के नाम से पैलेस है। वह सात जुलाई को दोपहर के समय पैलेस की पानी की टंकी भरकर खाना खाने के लिए घर गया था। जब वह करीब पांच बजे पैलेस में पहुंचा तो जेनरेटर रूम के ताले टूटे हुए थे। जब उसने जेनरेटर रूम को चेक किया तो तीनों जेनरेटर की बैटरी, मोटरें, पानी वाली मोटर, जेनरेटर के रेडिएटर, लीडें गायब मिली। जब उसने पैलेस का अन्य सामान चेक किया तो बाथरूम की टोंटियां भी गायब मिलीं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें