पिहोवा। कुरुक्षेत्र रोड पर चोर मकान का ताला तोड़कर सामान चुराने के साथ दरवाजे व रोशनदान भी उतार कर ले गए। पुलिस में दर्ज शिकायत में जसबीर सिंह निवासी बाल रागंडान जिला करनाल ने बताया कि उसने किला फार्म पर सड़क से लगते एक प्लॉट में चार कमरे बनाए हुए हैं। इन सभी कमरों में एल्यूमीनियम की झांकी, दरवाजे व रोशनदान लगाए हैं।
15 दिन पहले वह यहां आया तो सब ठीक था। सोमवार को वह आया तो चोर दरवाजे, झांकी व रोशनदान उतार कर ले गए। कमरे से सरिए, बिजली की पाइप सहित करीब 50 हजार रुपये का सामान भी चोरी हो गया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया। संवाद