श्री हरि हर मंदिर सेक्टर-दो से रात को चोर करीब 800 ग्राम चांदी व गुल्लक से नगदी ले उड़े। मंदिर के प्रधान सतपाल शर्मा ने बताया कि बीती देर रात चोरों ने श्री हरि को निशाना बनाते हुए मंदिर से लाखों रुपये का समान चोरी कर लिया। सुबह 4 बजे वे मंदिर में पहुंचे तो भगवान शिव, हनुमान जी, पार्वती व माता दुर्गा की मूर्तियों से चांदी के छत्र गायब मिले। भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति में लगी चांदी की बांसुरी भी गायब मिली। मंदिर परिसर में दो गुल्लक रखे हुए थे जिनको तोड़कर नगदी ले गए और गुल्लकों को पार्क में फेंक गए। दोनों गुल्लक में लगभग 60-70 हजार रुपये थे। मंदिर कमेटी द्वारा इसकी सूचना सेक्टर-पांच पुलिस चौकी में दी। शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं चोरी की सूचना पाकर डीएसपी सुभाष चंद ने मंदिर में पहुंचकर मौके का मुआयना किया। डीएसपी ने कहा कि चोरों को बक्शा नहीं जाएगा। जल्द ही चोरों को पकड़ कर सामान व नगदी को बरामद की जाएगी।