फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चोरों ने बीएसएफ कर्मी समेत दो घरों को बनाया निशाना

Wed, 25 Oct 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। चोरों ने बीएसएफ कर्मी सहित दो घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय दोनों घर बंद पड़े थे। चोर घर से नकदी, जेवर सहित कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने भी एकत्रित कराए। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में सुरेंद्र कुमार निवासी यूनिवर्सिटी कैंपस ने बताया कि न्यू शांति नगर में उसके साढू गुलशन कुमार का मकान है। उसका साढू गुलशन कुमार और उसकी पत्नी दोनों बॉर्डर सुरक्षा फोर्स बीएसएफ में तैनात है। दोनों की ड्यूटी ओडिशा में लगी है। काफी समय से उनका घर बंद पड़ा है। बीच में वह जाकर घर का रखरखाव देखता है। 13 अक्तूबर शाम पांच बजे वह उनके घर गया तो सब कुछ ठीक-ठाक था।
विज्ञापन

एक सप्ताह के बाद किराए पर मकान देखने आए लोगों के साथ गया तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पाया तो चोर दो एलईडी 52 इंच, छह सोने की अंगूठी, एक माथे टीका, दो सोने की नथ, तीन सोने के नेकलेस, सात जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी टॉप्स, चांदी के कड़े, लक्ष्मी, गणेश की चांदी की मूर्ति और एक चांदी का छत्र चुराकर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
उधर, रामदयाल हाल निवासी आकाश नगर ने बताया कि वह अपने पैतृक गांव साकरा जिला कैथल में भंडारा देने के लिए परिवार सहित सुबह करीब 10 बजे गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे वापस आए तो घर का ताला टूटा पाया गया। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

जांच करने पर पाया तो चोर घर से सोने के गले का हार, तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की नथ, आधा किलो चांदी के जेवर और दो लाख रुपये नकदी चुराकर फरार हो गए। पुलिस शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं थाना प्रबंधक देवेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें