फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चोरों ने दुकान और मकान को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग जगह चोरों ने एक दुकान और मकान को निशाना बनाया। यहां से नकदी और सामान चुराकर फरार हो गए। जाते-जाते चोर दुकान से डीवीआर भी उठा ले गए। सूचना पर संबंधित थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर सैंपल एकत्रित किए।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में पवन मित्तल निवासी वार्ड-सात ने बताया कि उसकी सेक्टर-दो में सेनेटरी की दुकान है। इस दुकान को वह अपने भाई योगेश के साथ मिलकर चला रहा है। शाम सात बजे वह अपनी दुकान को ताला लगाकर घर आ गया था। सुबह करीब 10 बजे वह अपने भाई के साथ दुकान पर पहुंचा तो शीशे का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया तो चोर उसका लैपटॉप व गल्ले से करीब 35 हजार रुपये चुराकर फरार हो गए। इसके अलावा चोर दुकान के गोदाम से पीतल की टोंटियां व असेसिरीज और डीवीआर भी ले गए। वहीं थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में सुशील कुमार निवासी सुढ़पुर ने बताया कि उसने अपने बाड़े में खेती से संबंधित सामान रखा हुआ है। वीरवार रात चोर उसके बाड़े से ट्रैक्टर की लिफ्ट चुराकर भाग गए। उसे शक है कि गांव के ही राजकुमार ने वारदात को अंजाम दिया है।
अन्य मामले में सुनील कुमार निवासी विवेकानंद कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई कि वह होली का त्योहार मनाने अपने परिवार के साथ गांव चला गया था। वापस आया तो देखा कि घर के अंदर का ताला टूटा हुआ था। चोर घर से 25 से 30 हजार रुपये, आठ से 10 चांदी सिक्के व अन्य कुछ सामान चोरी कर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने उक्त मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें