पिहोवा। नंद कॉलोनी में चोरों ने एक मकान में ताले तोड़कर हजारों रुपये के गहने चुरा लिए। पुलिस में दर्ज शिकायत में रणधीर सिंह वासी नंद काॅलोनी ने बताया कि वह पुलिस विभाग में कुरुक्षेत्र में तैनात है। 20 सितंबर से अवकाश लेकर अपने गांव गया था। घर पर कोई नहीं था। 25 सितंबर की रात्रि के समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मकान के ऊपर की सीढ़ियों का गेट तोड़कर घर में घुसकर कीमती सामान चोरी कर लिया गया। जिसमें तीन तोले सोने का कड़ा व एक तोला सोने की आठ बालियाें के अलावा एक घड़ी शामिल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। संवाद