कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने बाइक चालक को 125 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी तरुण परुथी उर्फ तनु निवासी वशिष्ठ काॅलोनी बाइक पर मोहन नगर चौक के पास अफीम बेचने की फिराक में खड़ा था। गुप्त सूचना पर टीम ने आरोपी को बाइक समेत दबोच लिया। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम वशिष्ठ कॉलोनी के नजदीक रेलवे पुल के नीचे गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि तरुण परुथी अफीम बेचता है। अभी वह अपनी बाइक पर शहर में अफीम सप्लाई करने के लिए मोहन नगर चौक पर पिपली जाने के लिए खड़ा है। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची तथा सूचना के अनुसार बाइक पर बैठे युवक को काबू कर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 125 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
शामली में रैली निकालते विश्व हिन्दू परिषद व संघ के कार्यकर्ता