फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चोरों ने शटर तोड़ कर लाखों का सामान और नकदी उड़ाई

Fri, 07 Jul 2023 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। चोरों ने दुकान का शटर तोड़ करीब तीन लाख रुपए का सामान चुरा लिया। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला जिले के गांव खराबगढ़ निवासी जगतार सिंह ने बताया कि उसकी काठगढ़ रोड पर दो दुकानें है। इन दुकानों में वह वाटर पंप को बनाकर बेचने का काम करता है। पांच जुलाई को वह अपनी दुकानों को ठीक तरीके से बंद करके अपने घर चला गया था। जब वह छह जुलाई को सुबह अपनी दुकानों पर आया तो चोरों ने उसकी एक दुकान का शटर तोड़ रखा था। जबकि दूसरी दुकान के लिए अंदर से सेंध लगाकर रखी थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ रखे थे। चोरों ने दुकान के गल्ले से 85 सौ रुपए की नकदी, वेल्डिंग सैट, 20 टुल्लू पंप नए और 35 पुराने चुरा लिए। इसके अलावा चोर करीब डेढ़ क्विंटल कॉपर वायर, पीतल के पैलर, बैरंगों की पेटी और करीब एक क्विंटल पुराना लोहा भी ले गए। उन्होंने इस सारे सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई है। पुलिस ने जगतार सिंह की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि चोर पिछले 15 दिनों के भीतर करीब 15 दुकानों व मकानों में लाखों रुपए की चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें