फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पीपल का पेड़ काटकर उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेड़ी मारकंडा गांव के पंचायत घर से चोर पीपल का पेड़ काटकर उठा ले गए। इस घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी। एक महीने के बाद मामले का पर्दाफाश हुआ। अब शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में कोमल ने बताया कि वह खेड़ी मारकंडा गांव की सरपंच है। गांव के पंचायत घर से एक पीपल का पेड़ था। चोर इस पेड़ को काटकर अपने साथ ले गए। उसने अपने स्तर पर मामला की जानकारी जुटाई। इस पेड़ को पिछले महीने 16 अगस्त को काटा गया। इस पेड़ की कीमत करीब 10 हजार रुपये थी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें