इस्माईलाबाद। गांव ठोल में घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर की अलमारी से नकदी व गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घर के मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विक्रम सिंह वासी ठोल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी दादी के साथ गांव ठोल की लांबडा पट्टी में रहता है। 25 सितंबर को वह अंबाला काॅलेज चला गया तथा उसकी दादी गांव में ही उसके चाचा के पास चली गई थी। दोपहर 12 से दो बजे की बीच में चोरों ने उसके घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए तथा अलमारी के ताले तोड़कर जिसमें रखे 20 हजार रुपये, सात तोले सोना व एक किलो चांदी चुरा कर ले गए। जब वह शाम को घर पहुंचा तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था तथा अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था व अलमारी से सामान गायब था। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद