इस्माईलाबाद। रोशनपुर रोड पर इलेक्ट्रिक शॉप पर चोरों द्वारा तोड़ी गई दीवार। विज्ञप्ति
इस्माईलाबाद। रोशनपुर रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रिक शॉप पर चोरों ने सेंध लगाकर हजारों रुपए का सामान चुरा लिया है। पुलिस ने दुकानदार की सूचना पर मौके का मुआयना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकानदार रिंकू भोला ने बताया कि उसकी रोशनपुर रोड पर इलेक्ट्रिक की दुकान है। इसमें वह रिपेयर का काम करता है। मंगलवार को वह अपनी दुकान को ठीक प्रकार से बंद करके घर चला गया था। जब वह सुबह दुकान पर आया तो देखा कि अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार को खेतों की ओर से फाड रखा है। वहीं चोरों ने उसकी दुकान से हजारों रुपए की तांबे की तारें, स्क्रेब आदि की चोरी कर ली है। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है।